फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Now, intermediaries will be no support

अब नहीं रहना पड़ेगा बिचौलियों के सहारे

Wed, 02 Dec 2015 05:24 PM IST
अमर उजाला रुद्रप्रयाग
अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Wed, 02 Dec 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
इसमें कृषक स्वयं या परिषद के कर्मचारियों के माध्यम से अपने उत्पादों की जानकारी व मूल्य के संबंध में खरीददार को सीधे बता सकेंगे।  
विज्ञापन


जैविक कृषि को बढ़ावा देने व कृषकों को सीधा मुनाफा पहुंचाने के लिए उत्तराखंड जैविक विकास परिषद की ओर से विकसित एप का इस्तेमाल हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में किया जा सकता है। प्ले स्टोर के माध्यम से कोई भी इसे डाउनलोड कर सकता है।

एप के माध्यम से जैविक उत्पादों के बारे में ग्राहकों को भी उचित जानकारी मिलेगी। साथ ही विभागीय कर्मचारियों को जैविक खेती से जुड़े कृषकों व उनके पास उपलब्ध उत्पाद का डाटा भी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। कृषकों को मौसम, उन्नत खेती के लिए जरूरी उपायों, नई तकनीकी, कृषि विशेषज्ञों के सुझाव, बीमारी होने पर इसके रोकथाम संबंधी उपायों की भी सूचनाएं प्राप्त होंगी।
विज्ञापन


इस प्रकार करेगा काम
उत्तराखंड आर्गेनिक एप को डाउनलोड कर जैविक कृषि से जुड़े काश्तकार स्वयं या बोर्ड के फील्ड अफसर की मदद से अपने उत्पादों के संबंध में जानकारी इसमें लोड कर सकते हैं। वहीं जैविक उत्पादों के खरीददार एप के माध्यम से अपनी डिमांड रख सकते हैं। ऐसा करने से जैविक उत्पाद से जुड़े कृषक का सीधे खरीददार से संपर्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंड्रायड मोबाइल एप शुरू करने का उद्देश्य :
- सरकार व किसानों के बीच सेतु के रूप में काम करने के लिए। जैविक खेती के बारे में किसानों को नवीनतम अपडेट व समाचार उपलब्ध कराना।
- किसानों को जैविक प्रमाणीकरण, मृदा परीक्षण, फसल सर्वेक्षण और विक्रेता मार्गदर्शन के लिए बोर्ड सहायता केंद्र के लिए अनुरोध भेजने के लिए सिंगल क्लिक सुविधा प्रदान करना।
- जैविक प्रमाणीकरण एवं प्रशिक्षण के बारे में जानकारी व अपडेट प्रदान करना।
- मृदा परीक्षण, जैविक बीज, फसल पोषक तत्वों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना आदि।

जैविक कृषि व इससे जुड़े कृषकों को बढ़ावा देने के लिए यह मोबाइल एप विकसित किया गया। अधिक से अधिक कृषकों को इसका लाभ मिले इसके लिए इसका समुचित प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि कृषक जागक होकर नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सके।

विनय कुमार, सचिव उत्तराखंड जैविक विकास परिषद देहरादून।


आज होगा लांच
बृहस्पतिवार को उत्तराखंड आर्गेनिक एप का कृषि भवन देहरादून में लांचिंग की जाएगी। उत्तराखंड जैविक विकास परिषद के सचिव विनय कुमार ने बताया कि प्रथम तीन माह प्रायोगिक रूप से इसका परीक्षण कर रिजल्ट देखा जाएगा। इसके बाद यदि कोई अपडेट या सुधार करना होगा तो उसे शामिल कर और बेहतर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed