{"_id":"5f0374168ebc3e42dd7a3397","slug":"notice-to-education-institute-rudrapur-news-hld388797953","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएसनगर के 150 सरकारी और गैर सरकारी शैक्षिक संस्थानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएसनगर के 150 सरकारी और गैर सरकारी शैक्षिक संस्थानों को नोटिस
विज्ञापन
एसआईटी ने छात्रवृत्ति घोटाले की जांच तेज कर दी है। बाहरी राज्यों के 10 से अधिक शैक्षिक संस्थानों के खिलाफ एसआईटी केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। वहीं, यूएसनगर के 150 सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों को छात्र-छात्राओं की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराने पर नोटिस भेजे गए हैं। एसआईटी सूत्रों के अनुसार शैक्षिक संस्थानों की ओर से रिपोर्ट आते ही जिले में घोटाले की जांच शुरू कर दी जाएगी।
यूएसनगर जिले के 215 शैक्षिक संस्थानों में एससी, एसटी और ओबीसी छात्रवृत्ति आवंटन में गड़बड़ी मिली है। वर्ष 2007 से 2015 तक एक लाख 30 हजार छात्र-छात्राओं को संस्थानों में दाखिला दिखाया गया था। जांच शुरू करने से पहले एसआईटी ने जसपुर, रुद्रपुर, कुंडा, काशीपुर, खटीमा, सितारंगज समेत कई सरकारी व गैर सरकारी शैक्षिक संस्थानों को नोटिस भेजकर छात्रवृत्ति पाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या व उनकी संपूर्ण जानकारी मांगी थी लेकिन लॉकडाउन शुरू होते ही यह जांच ठंडे बस्ते में चली गई थी। बाहरी राज्यों के 30 शैक्षिक संस्थानों व 43 बिचौलियों पर केस दर्ज करने के बाद जांच रोकनी पड़ी।
एसआईटी की जांच कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना ड्यूटी में लगा दिया गया था। एसआईटी सूत्रों के अनुसार जिले में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच शुरू करने की हलचल तेज हो गई है। सभी शैक्षिक संस्थानों को पत्राचार केे साथ ही 150 शैक्षिक संस्थानों को नोटिस भेजा गया है। चेताया गया कि है कि यथाशीघ्र पूरा विवरण उपलब्ध कराया जाए नहीं तो एसआईटी कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
शैक्षिक संस्थान बंद होने से लटकी जांच
रुद्रपुर। एसआईटी अधिकारियों के अनुसार जिले के सभी शैक्षिक संस्थानों व समाज कल्याण विभाग से छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट मांगी गई थी। लॉकडाउन के चलते स्कूल, कॉलेजों के बंद होने से जांच लटक गई। अभी भी शैक्षिक संस्थान बंद होने से जांच रिपोर्ट मिलने में विलंब होने की आशंका है। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट नहीं मिली तो यह जांच और लंबी खिंच सकती है।
दलालों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देगी पुलिस
रुद्रपुर। बाहरी राज्यों के शैक्षिक संस्थानों में छात्रों के दस्तावेज पहुंचाने वाले यूएसनगर के दलाल पुलिस की रडार पर हैं। 43 के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर 10 से अधिक दलालों को जेल भेज चुकी है। इसमें दो शिक्षक भी शामिल हैं। एसआईटी सूत्रों के अनुसार फरार चल रहे दलालों की गिरफ्तारी के लिए जल्द पुलिस की टीमें दबिशें देंगी।
छात्रवृत्ति घोटाले की जांच लॉकडाउन के चलते प्रभावित हुई थी। अब जांच को फिर शुरू कर दिया गया है। बाहरी राज्यों के कुछ कॉलेज चिह्नित किए हैं जल्द इनके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में केस दर्ज होगा। जिले की रिपोर्ट नहीं देने पर शैक्षिक संस्थानों को पत्राचार करने के साथ ही नोटिस भेजे गए हैं। देवेंद्र पिंचा, एसआईटी प्रभारी।