फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   NOTA button press Toshi rural.

नोटा का बटन दबाएंगे तोषी के ग्रामीण

Sat, 11 Feb 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 11 Feb 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
NOTA button press Toshi rural.
NOTA - फोटो : file photo

प्रत्याशियों की बेरुखी से भले ही तोषी गांव के ग्रामीण नाराज है, लेकिन ग्रामीण लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होंगे। यहां ग्रामीणों ने नोटा का बटन दबाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

दरअसल,  विधानसभा चुनाव प्रचार को अब दो दिन ही शेष रह गए हैं। सभी प्रत्याशी प्रचार टीम के साथ सुबह से शाम तक नगर से

लेकर गांव-गांव तक जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं। वे गांवों को विकास की धारा से जोड़ने और रोजगार को लेकर भी युवाओं से कई वायदे कर उनका भरोसा जीतने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन केदारनाथ विस के दूरस्थ तोषी गांव में अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने जनसंपर्क की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन


भले ही कुछ ने अपने कार्यकर्ता गांव भेजकर इतिश्री कर दी, लेकिन प्रत्याशियों का गांव न पहुंचने का प्रमुख कारण, सड़क से 8 किमी पैदल दूरी है। ऐसे में तोषी के ग्रामीणों का कहना है कि जो वोट के लिए पैदल नहीं चल सकते। वे जीतकर हमारी सुध क्या लेगें? इसलिए मतदान में शामिल होकर इस बार नोटा का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा का बुरा हाल
ऊखीमठ तहसील का सबसे दूरस्थ तोषी गांव सड़क से 8 किमी दूर है।  वर्ष 2004 से गांव को सड़क से जोड़ने की मांग हो रही है, लेकिन सेंचुरी एरिया में होने के कारण यह मामला बीते 13 वर्षों से लटका पड़ा है। ग्रामीणों को बुखार की दवा से लेकर अन्य जरूरी कार्यों के लिए त्रियुगीनारायण या सोनप्रयाग की दौड़ लगानी पड़ रही है। बच्चों को को 8वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए जीजाआईसी त्रियुगीनारायण  (16 किमी पैदल) आना पड़ रहा है।  गांव के लोग सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत जरूरतों वंचित है।


सड़क को लेकर कई बार शासन, प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन स्पष्ट जवाब नहीं मिला। गांव में समस्याओं का अंबार है, लेकिन सुध कोई नहीं ले रहा। गांव के सभी 119 इस बार मतदान करेंगे, लेकिन किसी प्रत्याशी को चुनने के बजाय नोटा का बटन दबाएंगे।
 शशी देवी, ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed