{"_id":"58517aaf4f1c1bfd0764a023","slug":"not-cash-the-bank-said-in-sabotage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश नहीं मिला, तो बैंक में कर दी तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश नहीं मिला, तो बैंक में कर दी तोड़फोड़
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 14 Dec 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोलतीर में पुलिस चौकी से बीस मीटर की दूरी पर स्थित मिनी बैंक का शटर तोड़कर चोरी करने की कोशिश की गई। बैंक में कैश नहीं होने के कारण चोरों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की है। बैंक स्टाफ की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बीते तीन दिन में कस्बे में चोरी की यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन
बुधवार को मिनी बैंक (साधन सहकारी समिति नगरासू) के अकाउंटेंट भरत सिंह रावत और अध्यक्ष कीरथ सिंह नेगी सहित अन्य स्टाफ कार्यालय में पहुंचे तो, शटर का ताला टूटा पाया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह रावत मय फोर्स ने समिति स्टाफ के साथ पूरे कार्यालय की सघन जांच की। कार्यालय में फर्नीचर सहित अन्य सामग्री को तोड़ा गया था। जबकि कागजी अभिलेखों को इधर-उधर बिखेरा हुआ था।
विज्ञापन
बैंक प्रबंधक संजय सिमल्टी व अकाउंटेंट भरत सिंह रावत ने बताया कि दो दिन पूर्व ही उन्होंने कैश ग्राहकों को वितरित कर दिया था। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से कार्यालय की सुरक्षा को लेकर ठोस प्रयास किए जाएंगे। इससे पूर्व बीते सोमवार की रात्रि को भी अज्ञात चोरों ने एक दुकान की खिड़की तोड़ी गई।
विज्ञापन
इधर, चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कार्यालय में कैश नहीं था, लेकिन अन्य सामग्री के साथ छेड़खानी की गई है। बताया कि मामलों को ध्यान में रखते हुए पूरी सक्रियता बरती जाएगी।