फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   No trace found of the teenager swept away at the Sangam.

Rudraprayag News: संगम पर बहे किशोर का नहीं लगा पता

Wed, 15 Jul 2026 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 15 Jul 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
No trace found of the teenager swept away at the Sangam.
रुद्रप्रयाग। मद्महेश्वर पैदल मार्ग पर बंदतोली संगम के पास मंदाकिनी नदी में बहे बिहार के किशोर का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं लगा। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस, राजस्व और स्थानीय पुलिस की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि 13 जुलाई की शाम करीब 7:52 बजे गौंडार के ग्राम प्रधान से सूचना मिली थी कि बंदतोली संगम के समीप एक व्यक्ति नदी में बह गया है। सूचना मिलते ही टीमें मौके पर पहुंचीं लेकिन अंधेरा और खराब मौसम के कारण पहले दिन सफलता नहीं मिल सकी। अगले दिन खोज की गई लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चल पाया। लापता युवक कुनाल पांडेय (17) दरभंगा बिहार से है। उन्होंने बताया कि विभिन्न एजेंसियों की टीमें समन्वय के साथ लगातार उसकी खोज में जुटी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed