फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   No family will be deprived of drinking water: Rawat

कोई भी परिवार पेयजल से नहीं रहेगा वंचित : रावत

Sat, 14 Mar 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
No family will be deprived of drinking water: Rawat
पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष रिपुदमन सिंह रावत ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से चलाई जा रही घर-घर नल और घर-घर जल योजना से कोई भी परिवार पेयजल से वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्यमंत्री रिपुदमन सिंह रावत ने कहा कि 26 मार्च को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन होगा, जिसमें पेयजल के क्षेत्र में तीन वर्षों में हुए कार्यों पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश का कोई गांव व परिवार बिना पानी के न रहे है। इसके लिए नए पेयजल स्रोतों का भी गठन किया जा रहा है। रुद्रप्रयाग के जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों की बैठक कर जानकारी मांगी गई है। उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं के निर्माण में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। कहा कि रुद्रप्रयाग के भरदार और तल्लानागपुर क्षेत्र में पेयजल की कमी है। रौठिया-जवाड़ी पेयजल योजना पर कार्य चल रहा है, जबकि तल्लनागपुर के लिए एक रामपुर पंपिंग पेयजल योजना पहले से ही कार्य कर रही है। वहीं धारकोट पंपिंग पेयजल योजना का भी प्रस्ताव भेजा गया है। जवाड़ी-रौठिया पेयजल योजना का निर्माण मई माह तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed