फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   No electricity in Chaumasi village for a week

चौमासी गांव में एक सप्ताह से बिजली नहीं

Thu, 23 Sep 2021 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
No electricity in Chaumasi village for a week
कालीमठ घाटी के अंतिम गांव चौमासी में एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 100 परिवार बिना बिजली के रह रहे हैं। साथ ही गांव में जगह-जगह बिजली की तारें लटकी हुई हैं, जिससे हादसे का खतरा बना है। स्थिति यह है कि ऊर्जा निगम कार्यालय को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। यहां तक कि अब ऊर्जा निगम के जेई, लाइनमैन फोन रिसीव ही नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मुलायम सिंह तिंदोरी का कहना है कि 100 से अधिक परिवारों वाले चौमासी गांव में ऊर्जा निगम की 11केवी लाइन संचालित हो रही है, लेकिन गांव में लगाए गए दोनों ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। एक ट्रांसफार्मर एक माह पूर्व ही फुंक गया था। तब, ऊर्जा निगम के तिलवाड़ा व ऊखीमठ कार्यालय को अवगत कराया गया था। इस दौरान ऊर्जा निगम ने एक ही ट्रांसफार्मर से पूरे गांव को जोड़ दिया, जिससे कुछ दिन तक लो-वोल्टेज की समस्या बनी रही। इसके एक सप्ताह बाद दूसरा ट्रांसफार्मर भी फुंक गया, जिससे गांव में बिजली गुल है। शाम के समय गांव में जंगली जानवरों के आने का डर बना हुआ है। इधर, ऊर्जा निगम के ईई मोहित डबराल ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर की डिमांड भेजी गई है। कालीमठ घाटी में बिजली लाइन व जर्जर पोलों को बदलने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed