फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Nine years after the construction of the bridge was not finished

नौ वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया पुल का निर्माण

Sat, 05 Dec 2015 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग Updated Sat, 05 Dec 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन

वर्ष 2006-07 में नगरासू-सिंद्रवाणी पैदल पुल निर्माण की स्वीकृति मिली थी। जिस पर 2007 से कार्य शुरू हुआ। पुल के बनने से तल्ला नागपुर के छिनका, डिडोली, सिंद्रवाणी, ककोड़ाखाल, इशाला समेत आठ से अधिक गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलना था।

विज्ञापन


पुल बनने से जहां ग्रामीणों को गौचर का फेरा नहीं लगाना पड़ता, वहीं तीन किमी दूरी भी कम होनी थी। पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जून माह में बदरीनाथ हाईवे पर चक्का जाम भी किया गया था। इस पर लोनिवि के अधिकारियों ने शीघ्र निर्माण पूरा करने की बात कही थी, लेकिन पांच माह बाद भी स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन


ग्रामीण गंभीर सिंह, खुशाल सिंह बिष्ट, चंद्रा देवी, विमला देवी ने बताया कि ट्राली से आवाजाही से स्कूली बच्चों को सबसे अधिक मुश्किलें हो रही हैं। जर्जर ट्राली के कारण हर दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इधर, लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई इंद्रजीत बोस ने बताया कि पुल निर्माण का कार्य प्रगति पर है। अगले वर्ष अप्रैल माह तक पुल निर्माण पूर्ण कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed