फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Nine police personnel including Kotwal infected, Kotwali sealed

कोतवाल समेत नौ पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित, कोतवाली सील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Nine police personnel including Kotwal infected, Kotwali sealed
एनएन पंत। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कोतवाल समेत नौ पुलिस कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने पर महकमे में हड़कंप मच गया। एहतियातन रुद्रपुर कोतवाली को सील कर दिया गया है। फिलहाल कोतवाली के सभी कामकाज बाजार पुलिस चौकी से संचालित किए जाएंगे। इधर, कोतवाली में रोजाना आने वाले दर्जनों फरियादियों को भी टेस्टिंग के लिए चिह्नित करने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोतवाल को सोमवार शाम को हल्के बुखार की शिकायत हुई। उन्होंने जिला अस्पताल में जाकर कोरोना टेस्ट कराया। मंगलवार को रिपोर्ट आने पर उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कोतवाली के सभी पुलिस कर्मियों का कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए। रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने पर दो एसएसआई, महिला दरोगा समेत पांच महिला कांस्टेबल कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

सभी पुलिस कर्मियों को निजी होटल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि मंगलवार को 58 पुलिस कर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें नौ संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि अन्य पुलिस कर्मियों और उनके संपर्क में आए परिजनों एवं फरियादियों का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। बुधवार को कोतवाली को सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएन पंत बने कार्यवाहक कोतवाल
रुद्रपुर। कोतवाल के कोरोना संक्रमित होने के बाद छात्रवृत्ति घोटाले की एसआईटी टीम में शामिल इंस्पेक्टर एनएन पंत को कार्यवाहक कोतवाल बनाया गया है। वहीं एसएसआई के स्थान पर रंपुरा पुलिस चौकी इंचार्ज केजी मठपाल को कार्यवाहक एसएसआई होंगे। एसएसपी ने बताया कि कार्य प्रभावित न हो इसके लिए दोनों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
...तो बगवाड़ा चौकी इंचार्ज होंगे क्वारंटीन
रुद्रपुर। 21 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ने के बाद बगवाड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज आरोपियों और जब्त शराब को लेकर कोतवाली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कोतवाली में बैठकर एसएसआई एवं अन्य पुलिस कर्मियों से बातचीत की। खुलासे के दौरान फोटो खिंचाते समय एसएसआई टीम के साथ खड़े नजर आए थे।
बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी होगी बरहैनी चौकी से संचालित
बाजपुर। बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज सहित चार पुलिस कमियों की सोमवार को देर शाम रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से गांव में खलबली मच गई। सुरक्षा के लिहाज से चौकी को बंद कर दिया है। चौकी को सैनिटाइज किया गया है।
इधर, कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी को मंगलवार से निकटवर्ती पुलिस चौकी बरहैनी में अस्थायी तौर पर शिफ्ट कर दिया गया है। अब बन्नाखेड़ा चौकी के समस्त कार्य बरहैनी चौकी से संचालित किए जाएंगे।

इसके अलावा नगर के मोहल्ला गांधीनगर, संजय कॉलोनी, राजीवनगर, बन्नाखेड़ा में 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य और प्रशासन की टीम इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी में जुटी है।

रुद्रपुर में पुलिसकर्मियों के संक्रमित मिलने के बाद सील किया कोतवाली गेट।

रुद्रपुर में पुलिसकर्मियों के संक्रमित मिलने के बाद सील किया कोतवाली गेट।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed