फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Nine cowsheds collapsed, cattle were swept away in the Lastar River, and houses were also damaged.

Rudraprayag News: नौ गोशालाएं टूटीं, लस्तर नदी में बहे मवेशी, मकान भी क्षतिग्रस्त

Fri, 12 Jun 2026 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 12 Jun 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Nine cowsheds collapsed, cattle were swept away in the Lastar River, and houses were also damaged.
पश्चिमी बांगर खलियान में अतिवृष्टि से हुआ है भारी नुकसान
विज्ञापन

क्षति के आंकलन के लिए कानूनगो व तीन राजस्व उपनिरीक्षक टीम में शामिल
फोटो---------
संवाद न्यूज एजेंसी
जखोली। विगत 10 जून को हुई मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र में कृषि भूमि, पेयजल लाइन और पैदल मार्गों के साथ नौ परिवारों की गोशालाएं अतिवृष्टि की जद में आ गईं। गोशालाओं में बंधी नौ भैंसों में से सात लस्तर नदी में मृत मिलीं मिली जबकि दो का अभी पता नहीं चल पाया है।

दर्शन सिंह, मनोज उनियाल, लखन सिंह, मामेन्द्र सिंह, नेत्र सिंह, सुंदर सिंह, सतपाल सिंह, मकान लाल व जगदीश लाल ने बताया कि आपदा में उनकी गोशालाएं टूट चुकी हैं और आजीविका का साधन रहीं भैंसें भी बह गईं। वहीं, कमला देवी का दो कमरों का मकान भी टूट गया है। उन्होंने बच्चों के सिर पर छत के लिए प्रशासन से आवास की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी ने बताया कि खुडगड गदेरे पर बनी लस्तर बजीरा नहर के नीचे वाला हिस्सा तेज बहाव से खाली होने के कारण नहर खतरे में है। वर्तमान में राजस्व विभाग ग्राम सभा की परिसम्पत्तियों के नुकसान की गणना कर रहा है। वहीं तहसीलदार प्रणव पांडेय ने कहा कि क्षति के आकलन के लिए एक कानूनगो व तीन राजस्व उपनिरीक्षक की टीम बनाई गई है जो जांच कर रही है। अभी तक तीन भैंसों की मौत की पुष्टि हुई है। पशुपालन विभाग ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed