{"_id":"65e5d238adb68570c607a925","slug":"nikita-kanwal-tops-in-two-km-race-rudrapryag-news-c-52-1-sdrn1032-105329-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: दो किमी दौड़ में निकिता कनवाल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: दो किमी दौड़ में निकिता कनवाल अव्वल
Mon, 04 Mar 2024 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 04 Mar 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि/रुद्रप्रयाग। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, खेल विभाग व होमगार्ड विभाग के सहयोग से नारी शक्ति वंदन मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौड़ में 40 से अधिक छात्राओं और महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दो किमी दौड़ में निकिता कनवाल अव्वल रहीं।
खेल मैदान से शुरू हुई मैराथन सिल्ली से शुरू हुई और पुन: वापस खेल मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। दो किमी मैराथन में खेल छात्रावास की छात्रा निकिता कनवाल प्रथम रहीं। जबकि रिया ने द्वितीय, गुंजन ने तृतीय, सृष्टि ने चतुर्थ और कीर्ति रावत ने पंचम स्थान प्राप्त किया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता भंडारी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वाचस्पति सेमवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी शरद सिंह भंडारी, सरला भट्ट, मधु भट्ट, पुष्पा रावत, जसमाला देवी, लक्ष्मी देवी, कुसुम राणा, अनूप सेमवाल, पुष्पा रावत, नरेंद्र रौथाण आदि मौजूद थे। संवाद