{"_id":"56f94d2f4f1c1b1b73f002ce","slug":"nepali-laborer-carrying-explosives-section","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्फोटक ले जाते नेपाली मजदूर धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्फोटक ले जाते नेपाली मजदूर धरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध तरीके से विस्फोटक पदार्थ नेपाल ले जा रहे एक नेपाली मजदूर को एसएसबी की टीम ने बहराइच में गिरफ्तार किया है। पुलिस और एसएसबी की टीम उसे लेकर अगले दो दिन में रुद्रप्रयाग पहुंच रही है। इधर, प्रारंभिक जांच के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक ठेकेदार को हिरासत में लिया है। नेपाली मजदूर, इसी ठेकेदार के साथ काम कर रहा था।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बहराइच में रविवार को एसएसबी चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एसएसबी जवानों ने नेपाल निवासी दीपेंद्र राज हमाल पुत्र बल बहादुर, जिला कालीकोट नेपाल को रोका। चेकिंग के दौरान उससे काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। एसएसबी ने इसकी सूचना बहराइच पुलिस को दी गई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए नेपाली मजदूर ने बताया कि वह साढ़े तीन माह से रुद्रप्रयाग में सड़क निर्माण में काम कर रहा था। रुद्रप्रयाग के एसपी पीएन मीणा ने बहराइच पुलिस का हवाले से बताया कि नेपाली मजदूर के पास बरामद विस्फोटक से एक बड़े क्षेत्र को आसानी से क्षति पहुंचाई जा सकती है। नेपाली मजदूर से विस्फोटक के बारे में पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित एक्ट और आयुध एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में मामले में रुद्रप्रयाग में सड़क निर्माण से जुड़े एक विभाग के कुछ कर्मियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। यदि नेपाली मजदूर रुद्रप्रयाग से विस्फोटक सामग्री ले जा रहा था, तो यह सामग्री कैसे उसके हाथ आई है, इससे विभाग कर्मियों पर सवाल उठ रहे हैं। एसपी ने कहा कि फिलहाल आगामी चार धाम यात्रा और हरिद्वार में चल रहे अर्द्धकुंभ को ध्यान में रखते हुए चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने की सघन चेकिंग
रुद्रप्रयाग। पुलिस क्षेत्राधिकारी मिथलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने निर्माणाधीन दो जल विद्युत परियोजनाओं सहित लोनिवि, आरडब्लूडी, पीएमजीएसवाई, सिंचाई विभाग और निजी आयुध भंडारों का औचक निरीक्षण किया। आयुध सामग्री की सप्लाई व उपयोग के बारे में भी जानकारी ली गई। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर एसपी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन