फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Need to adopt the views of Pandit Deendayal Upadhyay

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपनाने की जरूरत

Fri, 25 Sep 2020 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Need to adopt the views of Pandit Deendayal Upadhyay
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह गोष्ठी, सफाई अभियान सहित पौधरोपण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज हमारे देश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपनाने का समय है। उनका दर्शन, भारतीय राजनीति को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल व नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग जिले के 11 मंडलों में ग्रामीणों को मास्क व मिष्ठान का वितरण किया। उधर, जखोली मंडल में विधायक भरत सिंह चौधरी व जिपं अध्यक्ष अमरदेई की शाह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया गया। सिद्धसौड़ में ओपी बहुगुणा, विक्रम कंडारी, सतेराखाल में गंभीर सिंह बिष्ट, तिलवाड़ा में अनूप सेमवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को मास्क, मिठाई व कापियां वितरित की। संवाद
विज्ञापन

वहीं नई टिहरी/लंबगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीन दयाल पार्क और पार्टी कार्यालय में जनसंघ के अध्यक्ष रहे उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर गोष्ठी आयोजित की, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा और एकात्म मानववाद आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, खेम सिंह चौहान, गोविंद रावत, डा. प्रमोद उनियाल, विजय कठैत, नरेश नेगी, उदय रावत, रामलाल नौटियाल, प्रताप रावत, दिनेश भट्ट, अबरार अहमद आदि मौजूद थे। उधर, लंबगांव मंडल अध्यक्ष त्रिलोक रावत, ममता पंवार, राजवीर कंडियाल, रोशन रांगड, शैलेंद्र पंवार, राय सिंह बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, मुकेश कंडियाल, मनोज पंवार, धनपाल रांगड, गीता बिष्ट, राय सिंह, राकेश कंडियाल आदि ने उपाध्याय को याद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जिला मुख्यालय पौड़ी में भाजपाइयों ने पं. उपाध्यक्ष को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर जिला महामंत्री भाजपा जगत किशोर बड़थ्वाल , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा राज रावत, मंडल अध्यक्ष पौड़ी क्रांति किशोर नेगी, राजकुमार पोरी, लक्ष्मण सिंह नेगी, सुरेश भट्ट, तपोनिधि बडोनी, सुरेंद्र जुगरान, मदन मोहन पोखरियाल, परमानंद चतुर्वेदी, सुभाष कुमार, संजय कुमार, लक्ष्मण पटवाल आदि ने उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित किए। संवाद
पंडित दीन दयाल उपाध्याय को जयंती पर किया याद
श्रीनगर/गोपेश्वर/पोखरी। विकास खंड खिर्सू सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, दर्जाधारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट गणपति, मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के योगदानों पर चर्चा कर एकात्म मानववाद विचार धारा पर चलने को कहा। वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, मंडल मीडिया प्रभारी अनुग्रह मिश्र, विनय घिल्डियाल, मानव बिष्ट, पंकज सती, सभासद सूरज आदि ने उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उधर गोपेश्वर नगर मंडल द्वारा जिला मुख्यालय गोपेश्वर के दीनदयाल पार्क में जाकर स्वच्छता अभियान के साथ ही लोगों को मास्क वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने भेषज संघ जिला कोठियालसैंण में औषधि पादपों का रोपण किया। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्त्वाल, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, जिला महामंत्री नवल भट्ट आदि मौजूद थे। वहीं पोखरी में मंडल अध्यक्ष बीरेंद्रपाल भंडारी के नेतृत्व में गजपाल बर्त्वाल, डा. मातबर सिंह रावत, भरत सिंह नेगी, धीरेंद्र राणा, माहेश्वरी नेगी, राधा रानी, सुभाष रावत, खुशाल सिंह, दर्शन सिंह, पूरन कोहली, विक्रम नेगी आदि ने उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। संवाद
चश्मे और मास्क वितरित किए
कोटद्वार। भाजपा भाबर मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को चश्मे और मास्क वितरित किए गए। इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा एवं स्वच्छता की जिम्मेदारी निभा रहे पीआरडी जवान अतुल बेबनी एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, महामंत्री गौरव जोशी, प्राचार्य कुलदीप अग्रवाल, मंडल मंत्री प्रकाश बलोधी, अजय कुमार, नितिन दिवाकर, छात्र परिषद के अध्यक्ष सागर कंडवाल, विवेक जखमोला, सुमित नेगी आदि मौजूद रहे। (संवाद)

जयंती पर पं.दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
उत्तरकाशी/बड़कोट/पुरोला/चिन्यालीसौड़। जिला मुख्यालय स्थित पं.दीनदयाल पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान ने पं.दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उनके पद्चिन्हों पर चलने की अपील की। इस अवसर पर शैलेंद्र कोहली, विजयपाल मखलोगा, नत्थीलाल शाह, सुधा गुप्ता, सुरेश चौहान, लोकेंद्र बिष्ट, ललिता सेमवाल, अरविंद बिष्ट, प्रताप राणा आदि अनेक लोग मौजूद रहे। पुरोला में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, उपेंद्र असवाल, बृजमोहन चौहान, राजेंद्र गैरोला, नवीन गैरोला आदि ने पं.दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जबकि बड़कोट में भाजपा मंडल अध्यक्ष रणवीर रावत, जयप्रकाश रावत, भगवती प्रसाद, गिरवीर सिंह, कुलदीप पंवार, आलेंद्र पंवार आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed