फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Necessary changes for the future of Uttarakhand: Khanduri.

उत्तराखंड के भविष्य के लिए परिवर्तन जरूरी : खंडूड़ी

Tue, 29 Nov 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उझाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उझाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 29 Nov 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
Necessary changes for the future of Uttarakhand: Khanduri.
रुद्रप्रयाग में परिवर्तन यात्रा के तहत जनता को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम व गढ़वाल सांसद बीसी खंडूरी। - फोटो : amar ujala.

उत्तराखंड और अपने बच्चों के भविष्य के लिए परिवर्तन कीजिए। आप मुझे वोट दें या न दें, ये मेरे लिए मायने नहीं, लेकिन उत्तराखंड का अस्तित्व बना रहे और यह प्रदेश फले-फूले, यह जरूरी है। यह शब्द पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल संासद बीसी खंडूड़ी ने रुद्रप्रयाग में कहे।

विज्ञापन


भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत यहां आयोजित सभा में खंडूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड जिस बदहाली से गुजर रहा है, उसके लिए कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री हरीश रावत जिम्मेदार हैं। राज्य में माफियाराज हावी हो गया है। टीवी पर स्वयं मुख्यमंत्री सौदेबाजी करते दिख रहे हैं, ऐसे में देश, दुनिया में उत्तराखंड को लेकर सही संदेश नहीं जा रहा है।
विज्ञापन


जो व्यक्ति अपनी पार्टी का नहीं हो सकता, वह प्रदेश और देश का क्या होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की गरिमा, उसके अस्तित्व और भविष्य को बचाने के लिए आमजन को सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि उत्तराखंड के चतुर्दिक विकास के लिए परिवर्तन जरूरी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत खनन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने खनन और शराब माफियाओं का साथ देकर आमजन की उम्मीदों पर पानी फेरा है।


जनता आज भी सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। प्रदेश मीडिया प्रभारी बीरेंद्र बिष्ट ने उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए परिवर्तन को जरूरी बताया। जिलाध्यक्ष डा. आनंद सिंह बोहरा की अध्यक्षता में हुई सभा में प्रदेश व जिला स्तरीय नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। उधर, मयाली में भी परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed