फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   National party candidate's gift material seized

राष्ट्रीय दल के प्रत्याशी की उपहार सामग्री जब्त

Fri, 11 Feb 2022 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
National party candidate's gift material seized
विस चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपादित करने के लिए जिला निर्वाचन की फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने एक राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी के स्वेटशर्ट से भरे 12 बैग जब्त किए हैं। मामले में पार्टी व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बृहस्पतिवार देर रात्रि को चेकिंग के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने मुख्य बाजार में एक वाहन को रोका। वाहन से 12 बैग बरामद किए गए थे, जिसमें एक राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी की शक्ल के स्वेटशर्ट भरे हुए थे। टीम ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही संबंधित पार्टी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय दल के द्वारा निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed