फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Nagarasans running to remote sources for water

पानी के लिए दूरस्थ स्रोतों की दौड़ लगा रहे नगरासूवासी

Thu, 25 Mar 2021 04:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
Nagarasans running to remote sources for water
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर स्थित नगरासू कस्बे में कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। लोग पानी के लिए दूरस्थ स्रोतों की दौड़ लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे विकास निगम के डंपिंग जोन के कारण पानी के स्रोत खत्म हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लगभग 17 किमी की दूरी पर स्थित नगरासू में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे, वर्ष 2018 से जिला प्रशासन व जलसंस्थान को समस्या से अवगत कराते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। वहीं, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण शुरू होने के बाद से हालात और भी दयनीय हो गई है। कार्यदायी संस्थाओं द्वारा डंपिंग जोन पेयजल स्रोतों के समीप बनाए गए हैं, जिससे पेयजल संकट पैदा हो गया है। ग्राम प्रधान ऊषा देवी, शैलेंद्र सिंह चौधरी, संजय नेगी, चंद्र किशोर नेगी, कर्ण सिंह नेगी, योगेश्वर प्रसाद सती, गोविंद प्रसाद आदि ने पेयजल सप्लाई बहाल करने की मांग की है। इधर, जलसंस्थान के ईई संजय सिंह ने बताया कि संबंङ्क्षधत जेई को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed