{"_id":"5f0dc00b8ebc3e639e0b4ce9","slug":"mukta-das-topped-the-cleanliness-campaign-competition-rudrapryag-news-drn349950842","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान प्रतियोगिता में मुक्ता दास रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान प्रतियोगिता में मुक्ता दास रही अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत जलस्रोतों एवं नदियों की सफाई और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जलस्रोत स्वच्छता अभियान प्रतियोगिता में बीएड संकाय की छात्रा मुक्ता दास और पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी त्रिवेदी व नीलम ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी के दिशा-निर्देशन में बीते 3 से 8 जुलाई तक नमामि गंगे परियोजना के तहत कॉलेज स्तर पर नमामि गंगे जनमानस जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया था। इस अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने आसपास के प्राकृतिक जलस्रोतों व मंदाकिनी नदी के किनारों की सफाई के साथ आसपास सफाई अभियान चलाया। प्रतियोगिता के तहत आयोजित इस अभियान में बीएड संकाय की शिवानी व एमए की छात्रा विजया द्वितीय व बीएससी के छात्र बबेंद्र सिंह कुंवर तृतीय स्थान पर रहे। जबकि पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में बीएस संकाय की छात्रा ऊषा मैठाणी ने द्वितीय व एमएससी की छात्रा तृप्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में प्राध्यापक डा. केपी चमोली, डा. आबिदा, डा. निधि छाबड़ा और डा. शशिबाला रावत पंवार, डा. एनसी खंडूडी, डा. प्रतिमा बलूनी, डा. वीके शर्मा, डा. एसपी पुरोहित ने अहम भूमिका निभाई। संवाद