फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mountaineer Nutan of Gunauan village received the Titul Rauteli Award

गुनाऊं गांव की पर्वतारोही नूतन को मिला तीलू रौतेली सम्मान

Thu, 08 Aug 2019 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
Mountaineer Nutan of Gunauan village received the Titul Rauteli Award
तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित रुद्रप्रयाग गांव के गुनाऊं गांव की नूतन वशिष्ठ। - फोटो : RUDRAPRYAG
वर्ष 2016 में एवरेस्ट फतह करने वाली अगस्त्यमुनि ब्लॉक के गुनाऊं गांव की बेटी नूतन वशिष्ठ को इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह एवरेस्ट फतह करने वाली गढ़वाल की पहली एनसीसी कैडेट है, जिसने सबसे कम उम्र में इस सफलता को अर्जित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार (8 अगस्त) को देहरादून में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य व राज्य मंत्री रेखा आर्य के हाथों नूतन वशिष्ठ को यह सम्मान मिला। गुनाऊं गांव निवासी व सेना में कार्यरत गिरीश वशिष्ठ व सुशीला वशिष्ठ के घर पर वर्ष 1994 में जन्मी नूतन की प्रारंभिक पढ़ाई गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई। इसके बाद पंजाब, ओडिसा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। साथ ही राजस्थान के बीकानेर से पर्वतारोहण का प्रशिक्षण भी लिया। वर्ष 2014 व 2015 में नतून ने रुद्रगैरा, दार्जिलिंग का माउंट रिनांक, हिमाचल का देवटिब्बा और उत्तराखंड के त्रिशूल पर्वत पर पर्वतारोहण किया। जबकि 2016 में उन्होंने माउंट एवरेस्ट को फतह कर उत्तराखंड और रुद्रप्रयाग जनपद का नाम रोशन किया। इसी उपलब्धि के लिए प्रदेश सरकार ने उन्हें इस वर्ष के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया है। नतून ने कहा कि वह अपना सम्मान पहाड़ की उन सभी महिलाओं को समर्पित करती हैं, जो वर्षों से विषम परिस्थितियों में कार्य करती आ रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों से सहयोग को दिया है। कहा कि वे बालिका शिक्षा व महिलाओं को जागरूक करने के लिए राज्य व जनपद स्तर पर कार्य करेंगी। साथ ही पर्वतारोहण के अभ्यास को जारी रखेंगी। रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ के विधायक मनोज रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, जिलाधिकारी मंगेश धिल्डियाल आदि ने नूतन को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed