फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Motorway construction work has been stalled for a year

Rudraprayag News: एक साल से ठप है मोटरमार्ग का निर्माण कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 06:10 PM IST
विज्ञापन
Motorway construction work has been stalled for a year
संवाद न्यूज एजेंसीश्रीनगर। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को मोटर मार्ग का लाभ नहीं मिल पाया है। करीब एक साल से सड़क का निर्माण कार्य ठप पड़ा है। इस वजह से क्षेत्र के ग्रामीण पैदल दूरी नापने को मजबूर हैं। देवप्रयाग और कीर्तिनगर ब्लॉक के एक दर्जन से अधिक गांवों और ब्लॉक और तहसील मुख्यालय से जोड़ने के लिए स्वीकृत कांडीखाल-क्वीली-मछयारी-मोल्ठा-नैखरी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य करीब एक साल से ठप पड़ा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विनोद रावत ने बताया कि वर्ष 2021-22 में क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब पांच किलोमीटर मोटरमार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इस मार्ग का निर्माण क्वीली मछयारी होते हुए नैखरी तक किया जाना था। लेकिन विभाग की ओर से अब तक मार्ग का अधूरा निर्माण किया है।
विज्ञापन

मार्ग का करीब पौन किलोमीटर भाग पर कार्य शुरू नहीं हो पाया है। विभाग ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय एक साल से मूक दर्शक बना है। स्थानीय निवासी विनोद रावत ने बताया कि अगर सड़क का निर्माण हो जाता तो क्षेत्र के लोगों को तहसील और ब्लॉक मुख्यालय सहित ऋषिकेश, देहरादून, पौड़ी आदि क्षेत्रों को आने जाने में करीब 30-50 किलोमीटर की कम दूरी नापनी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सिद्धपीठ चंद्रबदनी के मंदिर तक श्रद्धालुओं की पहुंच आसान होती। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मार्ग का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर विभाग के सहायक अभियंता एनएस रावत ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। अब पुरानी निविदा को निरस्त कर फिर से निविदा जारी कर सड़क के शेष का भाग निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed