फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mother Chandika's Vanyath Yatra begins after 90 years

90 साल बाद मां चंडिका की वन्याथ यात्रा शुरू

Fri, 15 Oct 2021 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Mother Chandika's Vanyath Yatra begins after 90 years
रुद्रप्रयाग के दशज्यूला क्षेत्र के महड़ गांव में 90 वर्ष से अधिक समय के बाद विजयदशमी के पर्व पर शुर - फोटो : RUDRAPRYAG
विजयदशमी पर दशज्यूला की अधिष्ठात्री मां चंडिका की वन्याथ यात्रा विधि-विधान, परंपरा व पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गई। मां भगवती 90 वर्ष से अधिक समय बाद वन्याथ यात्रा पर निकली हैं। अगले नौ माह तक वह मायके आगर के अलावा ध्याणियों व क्षेत्र के 24 गांवों का घर-घर जाकर भ्रमण करेंगी। शनिवार को मां भगवती अपने मायके आगर-जवाड़ी पहुंचेंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को महड़ गांव स्थित चंडिका महादेव मंदिर में सुबह से पूजा-अर्चना शुरू हो गई। इस दौरान पुजारियों ने वेद, मंत्रोच्चारण के साथ यंत्र, मंत्र व गायत्री शक्तियों का आह्वान किया। मां भगवती की ब्रह्म डोली व फर्शा (देवी की लकड़ी की प्रतिमा) में प्राण प्रतिष्ठा की गई। दोपहर बाद मां भगवती चंडिका ने वन्याथ यात्रा के लिए प्रस्थान किया। देवी ने पहले दिन दडखिना पर्वत से अलकनंदा नदी के दर्शन किए और अपने मायके गांव आगर समेत दशज्यूला के समस्त गांवों का अवलोकन करते हुए भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद मां भगवती पहले रात्रि प्रवास के लिए महड़ तल्ला गांव पहुंची। जय मां चंडिका दिवारा समिति के अध्यक्ष धीर सिंह, सचिव देवेंद्र जग्गी, कोषाध्यक्ष जगदीश भंडारी, दिवारा प्रबंधक हीरा सिंह नेगी, संचालक सुभाष बिष्ट, राय सिंह रावत, सुदर्शन सती आदि ने बताया कि उन्होंने अपने पूर्वजों से सुना था कि महड़ गांव में 13वीं सदी में मंदिर का निर्माण हुआ था। तब से निर्धारित समय पर वन्याथ यात्रा के आयोजन की परंपरा चली आ रही है। इस बार अनुष्ठान 90 वर्ष से अधिक समय बाद हो रहा है। वन्याथ के शुभारंभ पर केदारनाथ विधायक मनोज रावत, उक्रांद नेता मोहित डिमरी, कमल रावत, सुदर्शन नेगी, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष लखपत भंडारी, मानवेंद्र नेगी, दिगंबर नेगी, ललिता प्रसाद पुरोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed