फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   More than 55 artists will age pension.

55 से अधिक उम्र के कलाकारों को मिलेगी पेंशन

Mon, 14 Nov 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग Updated Mon, 14 Nov 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
More than 55 artists will age pension.
पेंशन

ढोल, हुड़का, डौंर-थकुली, गायन, तबला, ढोलन, बांसुरी, हारमोनियम सहित अन्य विधाओं के पारंगत कलाकारों का डाटा तैयार किया जा रहा है। दोनों मंडलों से प्राप्त सूची को शासन को उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके बाद 55 वर्ष के अधिक उम्र के इन विधाओं से जुड़े लोगों को पेंशन दी जाएगी। यह जानकारी उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मूल्यांकन समिति के सदस्य व गढ़वाल प्रभारी चंद्रवीर गायत्री ने दी। 

विज्ञापन


यहां पत्रकार वार्ता में चंद्रवीर गायत्री ने बताया कि गढ़वाल और कुमाऊं की लोक संस्कृति से जुड़े कलाकारों का डाटा तैयार किया जाएगा। कहा कि गांवों में कई ऐसी प्रतिभाएं हैं, जो गीत, संगीत का अच्छा ज्ञान रखते हैं, लेकिन उन्हें अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे लोगों को आगे लाने के लिए परिषद प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


बताया कि थैड्या, चौंफला, झुमेला आदि लोक नृत्यों को हिंदी फिल्मों में स्थान दिलाने और उत्तराखंड में हिंदी फिल्मों का निर्माण हो, इसके लिए वृहद स्तर पर खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़-कुमाऊंनी व जौनसारी बोली/भाषा में फिल्मों के निर्माण के लिए भी 25 लाख रुपये के अनुदान का प्रावधान रखा गया है। क्षेत्रीय सिनेमा को जीवंत रखने के लिए शासन स्तर पर कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed