फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   More than 19 thousand pilgrims reached the shrine by horse-mules.

Rudraprayag News: 19 हजार से अधिक यात्री घोड़ा-खच्चरों से पहुंचे धाम

Tue, 28 Apr 2026 05:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 28 Apr 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
More than 19 thousand pilgrims reached the shrine by horse-mules.
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में जहां शुरुआती एक हफ्ते में हजारों लोग दर्शन कर चुके हैं वहीं घोड़ा-खच्चर सेवा श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत बन रही है। यात्रा शुरू होने के शुरुआती पांच दिनों में ही करीब 19 हजार श्रद्धालु घोड़ा-खच्चरों की मदद से धाम पहुंच चुके हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत ने बताया कि यात्रा के लिए इस वर्ष 8,300 घोड़ा-खच्चरों का फिटनेस परीक्षण किया गया। घोड़ा-खच्चरों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग पर 19 स्थानों पर गर्म पानी की व्यवस्था की गई है। यात्रा मार्ग पर पशुओं की निगरानी के लिए विशेष टास्क फोर्स तैनात है। बिना लाइसेंस और बीमा के संचालन पर तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। सोनप्रयाग, गौरीकुंड, बड़ी लिनचोली और रुद्रा प्वाइंट पर पशु चिकित्सालय संचालित किए जा रहे हैं, जबकि भीमबली में चेकिंग प्वाइंट बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन




घोड़े-खच्चर का पुराना वीडियो वायरल

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के बीच सोशल मीडिया पर घोड़े-खच्चर से जुड़ा एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिला प्रशासन ने इसे भ्रामक बताते हुए सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन के अनुसार कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा किया जा रहा है जिसमें यात्रा मार्ग पर अस्वस्थ घोड़े-खच्चर के संचालन का दावा किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम विशाल मिश्रा के निर्देश पर भीमबली, गौरीकुंड, लिनचोली और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम ने पूरे दिन गौरीकुंड से भीमबली और लिनचोली तक जांच अभियान चलाया। मगर बीमार पशु कहीं नहीं मिला। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत ने वीडियो में दिख रहे टैग नंबर के आधार पर जांच की। जांच में सामने आया कि संबंधित घोड़ा पिछले तीन वर्षों से यात्रा के लिए पंजीकृत ही नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed