फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   monkey attacked woman

बंदर ने महिला पर किया हमला

Thu, 26 Aug 2021 07:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
monkey attacked woman
नगर पंचायत के ओंकारेश्वर वार्ड में बंदर ने हमला कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है। जहां उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बीते बुधवार देर शाम को नर्वदा देवी (56) अपने आंगन में टहल रही थी। इसी दौरान बंदर ने पेड़ से कूदकर उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर परिजन व अन्य लोग आए, तो बंदर भाग गया। परिजन महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया। इधर, वन पंचायत सरपंच पवन राणा का कहना है कि बंदरों की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दो माह में बंदर छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर चुके हैं। जुलाई में बंदरों को पकड़ने अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed