फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mobile Lakhs stolen from shop lock

दुकान का ताला तोड़कर 15 लाख के मोबाइल चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mobile Lakhs stolen from shop lock
लालपुर में मोबाइल की दुकान में चोरी के बाद स्टॉक रजिस्टर देखते दुकानदार और पुलिसकर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
लालपुर। क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस क्षेत्र में एक हफ्ते पूर्व हुई चोरियों के खुलासे में उलझी थी कि रविवार तड़के एक मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 15 लाख रुपये के मोबाइल उड़ा दिए। चोरियों से व्यापारियों में पुलिस के प्रति रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

रामेश्वरपुर मोड़ पर मनीष अरोरा की निहारिका कम्यूनिकेशन नाम से मोबाइल की दुकान है। दुकान की दूसरी मंजिल में मनीष अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार तड़के मनीष की मां जब घर से नीचे आईं तो उन्होंने मोबाइल शॉप का ताला टूटा देखा। उन्होंने इसकी जानकारी मनीष और अन्य परिजनों को दी।
विज्ञापन

मनीष जब दुकान के अंदर गए तो वहां रखे विभिन्न कंपनियों के 68 महंगे मोबाइल गायब थे। करीब 15 लाख रुपये के मोबाइल चोरी होने से मनीष के होश उड़ गए। उनकी सूचना पर सीओ सुरजीत कुमार, कोतवाल उमेश मलिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज जांचे। फुटेज में चार युवक मुंह पर कपड़ा बांधे चोरी करते हुए कैद हुए। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है। एक सप्ताह पहले अंग्रेजी शराब की दुकान, मोबाइल शॉप, एक दुकान के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया जा चुका है। पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। सीओ सुरजीत कुमार ने कहा कि मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
लालपुर। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों और व्यापारियों का पारा चढ़ गया। उन्होंने मामले का शीघ्र खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस की ढिलाई के कारण क्षेत्र के व्यापारी सुरक्षित नहीं है। पुलिस एक चौकीदार के सहारे पूरे बाजार को अकेला छोड़ देती है। आरोप लगाया कि चौकीदार अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतता है।
अभी तक जितनी भी चोरियां हुईं, घटना के बाद ही चौकीदार मौके पर पहुंचता है और व्यापारियों को चोरी होने की सूचना देता है। व्यापारी अमरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, राम लाल, प्रिन्स अरोरा, रोहित गुम्बर, सतीश गुम्बर, शुभम पुजारा आदि ने चोरियों का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

बता दें कि क्षेत्र में दो साल पूर्व आरएस मोबाइल की दुकान से चोरों ने 15 लाख के मोबाइल चुराए थे। हालांकि उस घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया था। मनीष ने अभी कुछ माह पूर्व ही दुकान खोली थी कि चोरी की वारदात से हुए नुकसान से वह सदमे में आ गया है।

लालपुर में मोबाइल की दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज में कैद चोर।

लालपुर में मोबाइल की दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज में कैद चोर।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed