{"_id":"576037f14f1c1b4d1f11c00b","slug":"mnsuna-fast-against-the-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनसूना के ग्रामीणों का अनशन समाप्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनसूना के ग्रामीणों का अनशन समाप्त
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 14 Jun 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटरमार्ग के मलबे से क्षतिग्रस्त हुए पेड़ों का पांच वर्ष बाद भी मुआवजा न मिलने नाराज मनसूना के ग्रामीणों ने राजस्व विभाग और पीएमजीएसवाई से वार्ता के बाद अपना क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया है। कहा कि जल्द मुआवजा न मिलने की स्थिति मेें वे पुन: आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
प्रशासन की मौजूदगी में राजस्व विभाग, पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग व मनसूना के ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई। पीएमजीएसवाई ने ग्रामीणों को सड़क के मलबे से नष्ट हुए 222 पेड़ों का मुआवजा दो माह में भुगतान करने का आश्वासन दिया। कहा कि विभागीय स्तर पर मामले में कार्रवाई चल रही है, जिस पर आंदोलनकारी ग्रामीण माने और उन्होंने अपना अनशन समाप्त किया। इस मौके पर प्रधान मनसूना राजकुमारी राणा, वन पंचायत सरपंच गोविंद सिह पंवार, वीरेंद्र सिंह रावत समेत तहसील प्रशासन व पीएमजीएसवाई के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन