फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   MLA Chaudhary played Holi with activists

विधायक चौधरी ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

Mon, 09 Mar 2020 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
MLA Chaudhary played Holi with activists
रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलते विधायक भरत सिंह चौधरी। - फोटो : RUDRAPRYAG
विधायक भरत सिंह चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ होली मनाई। इस मौके पर उन्होंने एक दूसरे पर रंग लगाकर व मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित नए बस स्टेशन पर आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किए जाने पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया और नाच गाने के साथ होली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर विधायक चौधरी ने सभी जनपद वासियों को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए एहतियात बरतकर होली मनाने की अपील की। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, व्यापर संघ अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल, पूर्व महामंत्री अजय सेमवाल, सभासद सुरेन्द्र रावत, नगर महामंत्री दिगम्बर रमलवाण, लक्ष्मण कप्रवाण, विकास डिमरी, सुरेन्द्र बिष्ट, भूपेन्द्र बिष्ट, प्रवीन सिंधवाल, नरेंद्र पंवार सहित बडी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित थी। इसके अलावा नगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों हुए कार्यक्रम में पंजीकृत बच्चों व उनके अभिभावकों द्वारा कीर्तन भजन गाकर होलिकोत्सव मनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed