फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   MLA Chaudhary and wife hospitalized due to difficulty in breathing

सांस लेने में दिक्कत होने पर विधायक चौधरी व पत्नी अस्पताल में भर्ती

Tue, 11 May 2021 06:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
MLA Chaudhary and wife hospitalized due to difficulty in breathing
कोरोना संक्रमित विधायक भरत सिंह चौधरी और उनकी पत्नी का ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शंकराचार्य अस्पताल कोटेेश्वर में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 10 बजे विधायक चौधरी व उनकी पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद उनके बेटों ने उन्हें तत्काल कोटेश्वर स्थित शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। उपचार के बाद उनका ऑक्सीजन लेवल सामान्य हो गया। बता दें कि विधायक चौधरी व उनकी पत्नी एक सप्ताह पूर्व कोरोना संक्रमित हो गए थे। वे होम आइसोलेशन में रहते हुए दवा ले रहे थे। वहीं विधायक के अस्पताल में भर्ती होने की खबर वायरल होने के बाद उनके समर्थक, भाजपा कार्यकर्ता और शुभचिंतकों ने भगवान केदारनाथ व मां हरियाली देवी से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इधर स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार विधायक के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed