{"_id":"69fde136d122a3ed4a04ce13","slug":"minors-engagement-stopped-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118377-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: नाबालिग की सगाई रुकवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: नाबालिग की सगाई रुकवाई
Fri, 08 May 2026 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 08 May 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। ब्लॉक क्षेत्र में प्रशासन, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नाबालिग की सगाई रुकवाई।
जानकारी के अनुसार 7 मई की रात चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचना मिली कि डांगी पठालीधार गांव की एक नाबालिग की सगाई क्यार्क बरसूड़ी में होने जा रही है। सूचना मिलते ही डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र के निर्देशन में टीम शुक्रवार करीब 11 बजे डांगी पठालीधार गांव पहुंची। इस दौरान अधिकारियों ने वर एवं वधु पक्ष को बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी दी। बताया कि दोनों पक्ष कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही उसकी सगाई एवं विवाह करने की सहमति जताई। इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन की काउंसलर पूजा भंडारी, केस वर्कर अखिलेश सिंह, बाल कल्याण समिति सदस्य गीता मलासी, चौकी इंचार्ज भोपाल सिंह और कांस्टेबल विनय कोठारी आदि मौजूद रहे। संवाद