फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   military school will be built in Thid-Badma

बिडकुल करेगा थाती-बड़मा में सैनिक स्कूल का निर्माण

Sun, 18 Oct 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
military school will be built in Thid-Badma
जखोली के थाती-बड़मा के दिग्धार में प्रस्तावित सैनिक स्कूल का निर्माण करेगा बिडकुल। - फोटो : RUDRAPRYAG
जखोली ब्लॉक के थाती-बड़मा में सैनिक स्कूल का निर्माण मानसून के बाद शुरू हो जाएगा। अब, ब्रिज, रोपवे, टनल एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (बिडकुल) को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल निर्माण के लिए बजट की व्यवस्था की जाएगी। अक्तूबर 2016 से सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्रीय जनता में रोष है।
विज्ञापन

थाती-बड़मा में प्रस्तावित सैनिक स्कूल के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। शिक्षा विभाग को जिम्मेदारी सौंपते हुए बिडकुल को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। इसके लिए पहले चरण में पांच करोड़ की धनराशि जारी की जाएगी। सैनिक स्कूल में मुख्य कैंपस के साथ छात्रावास, शिक्षक कॉलोनी व शिक्षण व शिक्षणेत्तर गतिविधियों के लिए भी यहां पर जरूरी संसाधन जुटाए जाएंगे। इधर, सैनिक स्कूल निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष कालीचरण रावत का कहना है कि सैनिक स्कूल क्षेत्रीय जनता की एक सूत्री मांग है। जब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, जनता आंदोलनरत रहेगी। विधायक भरत सिंह चौधरी का कहना है कि देश की कुछ बड़ी नामी कंपनियों ने भी स्कूल निर्माण के लिए सीएसआर में अपने स्तर पर मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed