फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Memorandum sent to the Director of Education for the fulfillment of teachers

शिक्षकों की पूर्ति के लिए शिक्षा निदेशक को भेजा ज्ञापन

Sun, 29 Aug 2021 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to the Director of Education for the fulfillment of teachers
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के दशज्यूला क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज कांडई में प्रवक्ता व एलटी संवर्ग में शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए शिक्षक-अभिभावक संघ ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा है। पीटीए अध्यक्ष सतवीर जग्गी व विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष दर्शनी देवी का कहना है कि जीआईसी दशज्यूला-कांडई पूरे क्षेत्र का एकमात्र माध्यमिक विद्यालय है। यहां क्षेत्र के 10 से अधिक ग्राम पंचायतों के छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं लेकिन प्रवक्ता संवर्ग में अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, गणित व इतिहास और एलटी में हिंदी का पद रिक्त चल रहा है। इस कारण छात्र-छात्राओं को स्वयं ही इन विषयों की पढ़ाई करनी पड़ रही है। इधर, मुख्य शिक्षाधिकारी सीएन काला ने बताया कि जिले में शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए सूची निदेशालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed