फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Meeting For Board Exams

परीक्षा केंद्र में नकल पहुंची तो जिम्मेदार होगी चेकिंग टीम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Meeting For Board Exams
रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक करते एडीएम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की दो मार्च से होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम जेसी कांडपाल ने जिलेभर के स्कूलों के प्रधानाचार्य/ केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि पारदर्शी और नकलविहीन परीक्षा कराना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। परीक्षा केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं एक मार्च तक पूरी होनी चाहिए। परीक्षा केंद्र के भीतर यदि नकल पहुंचती है तो उसके लिए चेकिंग टीम जिम्मेदार मानी जाएगी।
विज्ञापन

प्रश्नपत्रों को जिन जगहों पर रखा जाना है, वहां सीसीटीवी लगाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन प्रतिबंधित है। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में एसडीएम भी नजर रखेंगे। सीईओ आरसी आर्या ने बताया कि इस साल हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 43732 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। हाईस्कूल में 12219 बालक संस्थागत, 11698 बालिका संस्थागत, 385 बालक व्यक्तिगत, 249 बालिका व्यक्तिगत कुल 24551 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इंटरमीडिएट में 8592 बालक संस्थागत, 9554 बालिका संस्थागत, 533 बालक व्यक्तिगत व 502 बालिका व्यक्तिगत कुल 19181 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शांतिपूर्ण परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए जिले में 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 89 मिश्रित परीक्षा केंद्र और 11 एकल परीक्षा केंद्र है। जिले में 23 परीक्षा केन्द्र संवेदनशील है। अतिसंवेदनशील केंद्रों की संख्या शून्य है। सबसे बड़ा परीक्षा केन्द्र राजकीय कन्या इंटर कालेज काशीपुर है। इस केंद्र में 1144 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। सबसे छोटा परीक्षा केंद्र राउमावि शिवराजपुर पट्टी है, जहां 76 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहां पर सभी परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य/केंद्र व्यवस्थापक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed