{"_id":"5f36e0008ebc3e3cf96f68bb","slug":"medical-college-rudrapur-rudrapur-news-hld3934330199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक भवन का नक्शा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक भवन का नक्शा तैयार
विज्ञापन
रुद्रपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। देहरादून से पहुंची चिकित्सा शिक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक भवन, प्रशासनिक भवन, हॉस्टल, पार्किंग आदि के तैयार किए गए नक्शे का प्रजेंटेशन देेेखा।
चिकित्सा शिक्षा निदेशक युगल किशोर पंत, दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल व अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना और अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा अरुणेंद्र कुमार सिंह दोपहर करीब दो बजे टीम के साथ निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। टीम ने रेडियोलॉजी विभाग में कार्यदायी संस्था ईपीआईएल की ओर से तैयार किए मेडिकल कॉलेज के लेआउट का प्रजेंटेशन देखा, जिसमें मेडिकल में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं के हॉस्टल, एकेडमिक भवन, प्रोफेसरों के आवास, प्रशासनिक भवन, पार्किंग आदि को लेकर चर्चा की गई। इनके निर्माण से पूर्व की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया।
इसके बाद टीम के सदस्यों ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर लैब, कुष्ठ रोग विभाग, अस्थमा, स्किन विभाग, आईसीयू, आईसीसीयू, कोविड अस्पताल आदि का निरीक्षण किया। अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि दिल्ली की कंपनी ईपीआईएल ने मेडिकल के विभिन्न भवनों व हॉस्टल आदि का नक्शा तैयार कर लिया है। इस नक्शे को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जा रहा है। वहां चिकित्सा निदेशक कुमाऊं डॉ. शैलजा भट्ट, सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल, पीएमएस डॉ. टीडी रखोलिया, एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, प्रबंधक अजयवीर सिंह चौहान, आइसोलेशन प्रभारी डॉ. गौरव अग्रवाल, जेई भगवान दास आदि थे।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी आरटीपीसीआर लैब
रुद्रपुर। अब जल्द ही रुद्रपुर में ही कोरोना सैंपलों की जांच हो सकेगी। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर लैब तैयार हो चुकी है। यहां एक मशीन पहुंच चुकी है। शीघ्र ही शेष दो मशीनें भी पहुंचने की उम्मीद है। अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि अब तक कोरोना के आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे जा रहे थे। जल्द ही इन सैंपलों की जांच निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन में हो सकेगी। ब्यूरो
11 एकड़ भूमि में तैयार होंगे मेडिकल कॉलेज के भवन
रुद्रपुर। रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक आदि भवनों और हॉस्टल निर्माण के लिए करीब 323 करोड़ रुपये का बजट जारी हो चुका है। इनमें एआरटीओ कार्यालय के पास नौ एकड़ भूमि में एकेडमिक आदि भवनों का निर्माण होगा। वहीं, सीएमओ कार्यालय के पास दो एकड़ भूमि पर हॉस्टल का निर्माण होगा। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस की सौ सीटें मिलेंगी। बता दें कि रुद्रपुर में वर्ष 2005 से मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। अब तक करीब 50 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज उत्तर प्रदेश जल निगम अब तक करीब 80 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा कर चुकी है। शासन ने अब मेडिकल कॉलेज के अन्य भवनों के लिए निर्माण कार्य दिल्ली की कंपनी ईपीआईएल को सौंपा है।