{"_id":"66b768e48fc9db8cd70759ca","slug":"medical-board-will-be-formed-in-transfer-counseling-for-sick-teachers-minister-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-107898-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार शिक्षकों के लिए स्थानांतरण काउंसलिंग में गठित होगा मेडिकल बोर्ड : मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार शिक्षकों के लिए स्थानांतरण काउंसलिंग में गठित होगा मेडिकल बोर्ड : मंत्री
Sat, 10 Aug 2024 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बोले, लंबे समय से इंतजार कर रहे शिक्षकों को मिलेगा पदोन्नति का लाभ
त्रुटिपूर्ण कोटीकरण के सुधार के लिए होगा समिति का गठन
रुद्रप्रयाग। राजकीय शिक्षक संघ के सम्मान एवं स्वागत समारोह में शिक्षा एवं चिकित्सा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि एक स्थान पर वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों का काउंसलिंग के माध्यम से स्थानांतरण किया गया है। प्रदेश में अभी तक लगभग 6300 शिक्षकों का स्थानांतरण किया जा चुका है। साथ ही जिन शिक्षकों की लंबे समय से पदोन्नति नहीं हुई है, उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों की मांग पर रुद्रप्रयाग जिले में त्रुटिपूर्ण कोटिकरण के सुधार के लिए समिति गठन की बात भी कही।
राजकीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित सम्मान व स्वागत समारोह में मंत्री ने कहा कि प्राइमरी में शिक्षकों की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिन प्राइमरी स्कूलों में 10 बच्चे हैं वहां एक शिक्षक की व्यवस्था है। जबकि 20 से 25 छात्र संख्या वाले स्कूलों में दो और उससे अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में तीन शिक्षकों की तैनाती के लिए भर्ती की जाएगी।
उन्होंने कहा कि एलटी में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया की जा रही है। इसके अलावा शिक्षा विभाग में 2500 चतुर्थ श्रेणी पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी। कहा कि अंतरमंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि कई शिक्षकों के बीमार होने के आवेदन पत्र भी मिल रहे हैं। इसके लिए आगामी सत्र से काउंसलिंग स्थल पर ही मेडिकल बोर्ड गठित किया जाएगा, जिसमें ऐसे आवेदन पर मेडिकल बोर्ड विचार करेगा।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्त को बेहतर करने के लिए स्कूल, फर्नीचर, कंप्यूटर एवं पुस्तकालय के लिए प्रस्ताव भेजें, जिससे उन्हें जल्द सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। जो स्कूल क्षतिग्रस्त एवं जर्जर हैं उनके प्रस्ताव भेजे जाए। समारोह में विधायक भरत सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष नरेश कुमार भट्ट ने भी विचार व्यक्त किया। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ ने मंत्री को 35 सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।
समारोह में डायट के प्राचार्य सीपी रतूड़ी, दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, माध्यमिक शिक्षा अपर निदेशक एसबी जोशी, सीईओ प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, डीईओ बेसिक अजय कुमार चौधरी, बीईओ यशवीर सिंह रावत हर्षवर्धन रावत, शीशपाल पंवार, ललिता रौतेला, दीपक नेगी, सरोप नेगी, विमला राणा आदि मौजूद थे।