फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Math-will know the importance of temples

मठ-मंदिरों की महत्ता से कराएंगे परिचित

Fri, 25 Dec 2015 05:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग Updated Fri, 25 Dec 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
इसके माध्यम से बदरी-केदार के रावल जहां दक्षिण भारत में सुरक्षित उत्तराखंड सुरक्षित चारधाम का संदेश देंगे, वहीं समिति के अधिकारी/कर्मचारी अधीनस्थ मठ-मंदिरों के महात्म्य का प्रचार-प्रसार करेंगे।
विज्ञापन


इस वर्ष चारधाम में उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़ को देखतेे हुए बीकेटीसी अधीनस्थ मंदिरों को भी यात्रा से जोड़ने जा रही है। यहां, देश-विदेश के श्रद्धालु अधिकाधिक संख्या में पहुंचे इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। समिति के पदाधिकारी, अधिकारी/कर्मचारी व पदाधिकारी देश के विभिन्न प्रांतों व शहरों में इन मठ-मंदिरों की महत्ता व पूजा महत्व के बारे में धार्मिक सम्मेलन, गोष्ठी, पंपलेट आदि के जरिये लोगों को अवगत कराएंगे। इसके अलावा यात्रा समाप्त होने के बाद से समिति के आग्रह पर श्रीबदरीनाथ व श्रीकेदारनाथ धाम के रावल इन दिनों दक्षिण भारत में सुरक्षित उत्तराखंड सुरक्षित चारधाम का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन


बीकेटीसी के अधीन हैं 52 मंदिर
बीकेटीसी के अधीनस्थ 52 मंदिर है। इन मंदिरों में श्रीबदरीनाथ, श्री केदारनाथ के अलावा श्री नवदुर्गा मंदिर, बौराड़ी नई टिहरी, इंदेश्वर महादेव मंदिर, पैठाणी पौड़ी, बिंदेश्वर मंदिर, बिनसर पौड़ी, अनुसूया मंदिर गोपेश्वर व चंद्रबदनी मंदिर देहरादून है। श्रीबदरीनाथ मंदिर के अधीनस्थ 29 व श्रीकेदारनाथ मंदिर के अधीनस्थ 16 प्राचीन मंदिर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा के बारे में दी जाएगी जानकारी
रुद्रप्रयाग। बीकेटीसी श्रीबदरीनाथ धाम में होने वाली 25 प्रकार की पूजा और केदारनाथ धाम में होने वाली 22 प्रकार की पूजाओं की जानकारी भी श्रद्धालुओं तक पहुंचाएगी। बदरीनाथ धाम में जहां महाभिषेक/अभिषेक, गीता पाठ, वेद पाठ, कपूर आरती, स्वर्ण आरती, चांदी की आरती, अष्ठोतरी  आदि प्रमुख हैं, वहीं केदारनाथ धाम में महाभिषेक, रुद्राभिषेक और लघु रुद्राभिषेक सहित अन्य पूजाएं शामिल हैं।


चारधाम के अलावा अन्य अधीनस्थ मंदिरों में भी यात्रा व शीतकाल में अधिकाधिक श्रद्धालु पहुंचे, इसके लिए वृहद प्रचार-प्रचार की योजना बनाई गई है। रावल जी सहित समिति के लोग इस कार्य में जुटे हैं। --बीडी सिंह, मुख्य कार्याधिकारी बीकेटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed