फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Martyrs of the country, we are proud ...

देश के शहीदों पर हमें नाज है...

Tue, 26 Jul 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 26 Jul 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
Martyrs of the country, we are proud ...
केदारनाथ में शौर्य दिवस के मौके पर निम के सूबेदार कुंवर सिंह के नेतृत्व में कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देते निम, एसडीआरएफ और पुलिस के अधिकारी व जवान। - फोटो : Amar Ujala

मंगलवार को कारगिल दिवस के मौके पर क्षेत्र में कई जगह कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जीआईसी रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी डॉ. राघव लंगर ने कारगिल शहीदों को श्रद्धासुमन किए। पुलिस विभाग ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी।

विज्ञापन


इस मौके पर डीएम ने कहा कि शहीदों के परिजनों पर हमें नाज है, जिन्होंने देश को ऐसे सपूत दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कारगिल शहीद क्यूंजा गांव निवासी रायफल मैन स्व. भगवान सिंह की पत्नी सुंदरी देवी, नायक स्व. गोविंद सिंह राणा की पत्नी उमा देवी और बेंजी कांडई निवासी स्व. सुनील दत्त कांडपाल के भाई डीपी कांपाडल को शॉल भेंट किया।
विज्ञापन


विद्यालय परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया गया। गुप्तकाशी में टैक्सी/जीप यूनियन व भाजपा नेताओं ने देवर गांव पहुंचकर कारगिल शहीद स्व. राणा की माता फगुणी देवी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े तीन सौ पौधे रोपे
ऊखीमठ।
पूर्व विधायक आशा नौटियाल के नेतृत्व में सनसारी, भटवाड़ी व जाखणी की महिलाओं ने शौर्य दिवस पर शहीदों की याद में विभिन्न प्रजाति के साढ़े तीन सौ पौधे रोपे। जखोली ब्लाक के लाटा बाबा इंटर कॉलेज में बच्चों ने पौधरोपण किया।

केदारनाथ में मनाया गया शौर्य दिवस
रुद्रप्रयाग।
मंगलवार को प्रात: 8.30 बजे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के सूबेदार कुंवर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ, पुलिस और निम के जवानों ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी।


इससे पूर्व राष्ट्रध्वज फहराते हुए जवानों ने सलामी दी। रुद्रप्रयाग में कुमाऊं-6 रेजीमेंट ने परिसर में शौर्य दिवस मनाया। कमांडेट सहित आला अधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed