{"_id":"637cef2e653c5e00a4139d95","slug":"married-woman-s-killer-sent-to-jail-rudrapryag-news-drn428888986","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: विवाहिता को पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर जहर देकर मार डाला, जानें क्या थी वारदात की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: विवाहिता को पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर जहर देकर मार डाला, जानें क्या थी वारदात की वजह
Wed, 23 Nov 2022 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 05:05 PM IST
सार
20 नवंबर को जखोली ब्लॉक के उतर्सू गांव निवासी महावीर सिंह ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट अगस्त्यमुनि थाना में दर्ज कराई थी। महिला 15 नवंबर से अपने घर से लापता थी। मामले में पुलिस ने जांच करते हुए महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल से आरोपी को पकड़ा था।
विज्ञापन
jail, jail demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
प्रेमजाल में फंसाकर विवाहिता को जहर देकर मारने के आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। उधर, नई टिहरी जिला चिकित्सालय में महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डा. विशाखा भदाणे ने बताया कि अगस्त्यमुनि थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसाईं के नेतृत्व में आरोपी को बीते सोमवार को हिरासत में लिया गया था। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को जिला न्यायालय में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dress Code In Madrasa: उत्तराखंड के मदरसों में लागू होगा ड्रेस कोड, पढ़ें 60 मॉर्डन मदरसों की क्या होगी खासियत
विज्ञापन
आरोपी ऊर्जा निगम में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। बता दें कि बीते 20 नवंबर को जखोली ब्लॉक के उतर्सू गांव निवासी महावीर सिंह ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट अगस्त्यमुनि थाना में दर्ज कराई थी। महिला 15 नवंबर से अपने घर से लापता थी। मामले में पुलिस ने जांच करते हुए महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल से आरोपी को पकड़ा था। आरोपी ने महिला को जहर देकर मार दिया था।