फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Maoist Khim Singh's B-warrant can be found tomorrow

कल मिल सकता है माओवादी खीम सिंह का बी-वारंट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Maoist Khim Singh's B-warrant can be found tomorrow
ाओवादी खीम सिंह बोरा। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। उत्तराखंड और यूपी में 16 वर्षों तक माओवादी गतिविधियों को अंजाम देने वाले 50 हजार के इनामी खीम सिंह बोरा के खिलाफ यूएसनगर पुलिस को बृहस्पतिवार तक बी-वारंट मिल सकता है।
विज्ञापन

न्यायालय से बी-वारंट मिलते ही पुलिस बोरा को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की कार्रवाई करेगी। यूपी एटीएस की पकड़ में आने के बाद बोरा को लखनऊ की जेल में रखा गया है।
विज्ञापन

बीते 17 जुलाई को बरेली से गिरफ्तार 50 हजार रुपये के इनामी खीम सिंह बोरा के खिलाफ बरेली एटीएस ने एटीएस थाना गोमतीनगर लखनऊ में मुकदमा दर्ज कराया था। 20 जुलाई को एटीएस ने बोरा को पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस दौरान एटीएस के साथ ही एसओटीएफ, इंटेलिजेंस, आंध्र प्रदेश और यूएसनगर पुलिस ने भी बोरा से पूछताछ की थी। वर्ष 2004 और 2007 में बोरा के खिलाफ नानकमत्ता थाने में भी दो मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिनमें बोरा जिला पुलिस का वांछित था।

यूपी एटीएस के साथ ही यूएसनगर पुलिस ने भी बोरा को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में दस्तावेज दाखिल कर दिए थे। इनके आधार पर जिला पुलिस को बृहस्पतिवार तक बोरा के खिलाफ बी-वारंट मिलने के आसार हैं। बी-वारंट मिलते ही जिला पुलिस उसे संबंधित जिले में दाखिल कर बोरा को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लेने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed