फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Many villages in the district deprived of even primary health care

प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा से भी वंचित जिले के कई गांव

Sat, 10 Jul 2021 06:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Many villages in the district deprived of even primary health care
ढाई लाख की आबादी व तीन विकासखंड वाले जिले के कई गांवों के ग्रामीणों को जुखाम व बुखार की दवा के लिए तीन से दस किमी की दूरी नापनी पड़ रही है। वहीं, गर्भवती व बीमार को अस्पताल पहुंचाने के लिए तीमारदार मीलों नापने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिले में ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि व जखोली विकासखंड के तुंगनाथ घाटी, मद्महेश्वर घाटी, कालीमठ घाटी, बच्छणस्यूं, रानीगढ़, धनपुर, भरदार, बांगर, पूर्वी बांगर क्षेत्र के ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मीलों की दौड़ लगानी पड़ रही है। गौडार के प्रधान वीर सिंह पंवार ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए कुछ दिन पहले ही ऊखीमठ आना पड़ता है। जिपं सदस्य विनोद राणा, ओम प्रकाश भट्ट, संदीप भट्ट, महेश सती, कुलदीप राणा, विक्रांत चौधरी, दिनेश नेगी का कहना है कि राज्य निर्माण के बाद भी कई गांव प्राथमिक चिकित्सा से वंचित हैं। सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर संचालित मातृ शिशु कल्याण केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व पीएसची में डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ की शत-प्रतिशत तैनाती के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कई अस्पतालों को डॉक्टर मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed