फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Many social organizations including forest, police planted plants

वन, पुलिस समेत कई सामाजिक संस्थाओं ने लगाए पौधे

Sun, 18 Jul 2021 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Many social organizations including forest, police planted plants
हरेला पर्व पर वन विभाग ने कोदिमा में विभिन्न प्रजाति के दो हजार पौधे लगाए। विभाग इस सप्ताह 20 हजार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण में ग्रामीणों के साथ संयुक्त रूप से काम करेगा। जिले में सामाजिक संस्थाओं के साथ शिक्षण संस्थाओं व महिला और युवक मंगल दलों ने भी वृहद पौधरोपण किया है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग वन प्रभाग ने रिलायंस फाउंडेशन व ग्रामीणों के साथ आंवला, कचनार और बांज के 1200 पौधे लगाए। इसके अलावा अन्य प्रजाति के आठ सौ अन्य पौधे भी रोपे गए। डीएफओ वैभव कुमार ने ग्रामीणों से कहा कि पौधों के संरक्षण में सभी का सहयोग जरूरी है। पुलिस कर्मचारियों व उनके परिजनों ने हरेला पर्व के शुभारंभ पर संयुक्त रूप से पौधे लगाए। इधर, समलौंण सामाजिक संस्था ने समाजसेवी व कोविड-19 से बचाव के लिए पीएम केयर फंड में अपनी वर्षभर की पूंजी 10 लाख रुपये देने वाली देवकी भंडारी के साथ पौधरोपण किया। संस्था के कमल जोशी ने बताया कि रुद्रप्रयाग के कोटेश्वर, अमसारी, उमरानारायण मंदिर, बेलणी में अशोक, आंवला, आम, अमरूद के 100 पौधे रोपे गए। वहीं, गढ़माटी संगठन ने भी विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया। इसके अलावा पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि, डिग्री कॉलेज रुद्रप्रयाग व जखोली सहित संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में भी छात्र-छात्राओं ने फलदार, सजावटी व छायादार पौधों का रोपण किया। दूसरी तरफ गांवों में भी महिला व युवक मंगल दलों ने संयुक्त रूप से बंजर भूमि पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed