{"_id":"6aafd8b7b9f61c6f0e08e365","slug":"mansuna-nyaya-panchayat-overall-champion-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121058-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मनसूना न्याय पंचायत ऑलओवर चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मनसूना न्याय पंचायत ऑलओवर चैंपियन
Sun, 20 Sep 2026 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो
केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन
गोला फेंक में परकंडी की स्नेहा और भाला फेंक में मनसूना की साक्षी अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊखीमठ। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। न्याय पंचायत मनसूना ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर ऑलओवर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई। राइंका के खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्र की 12 न्याय पंचायतों से चयनित प्रतिभागियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया।
इस दौरान हुई अंडर-19 बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में अगस्त्यमुनि की तनवी प्रथम रहीं। 1500 मीटर में अगस्त्यमुनि की निकिता और 800 मीटर में मनसूना की स्वीटी ने पहला स्थान पाया। गोला फेंक में परकंडी की स्नेहा और भाला फेंक में मनसूना की साक्षी प्रथम रहीं। अंडर-19 बालक कबड्डी में न्याय पंचायत चन्द्रापुरी, खो-खो में अगस्त्यमुनि और वॉलीबॉल में मयकोटी विजेता रहे। बालिका वर्ग की खो-खो और पिठ्ठू प्रतियोगिता में न्याय पंचायत मनसूना ने जीत हासिल की। अंडर-14 बालक वॉलीबॉल और पिठ्ठू में मनसूना तथा कबड्डी में मयकोटी प्रथम रहे। इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, प्रधान संगठन के महामंत्री मदन भट्ट, खंड विकास अधिकारी अनुष्का, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्योति बिष्ट, खेल प्रशिक्षक चंद्रमोहन उखियाल, खेल समन्वयक सरोप सिंह नेगी और पंचम सिंह मौजूद रहे। राइंका मनसूना के प्रधानाचार्य महेश नौटियाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी।।