फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mandakini river drained over an area of 12 km

12 किमी क्षेत्र में सूखी पड़ी मंदाकिनी नदी

Thu, 11 Feb 2021 07:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
Mandakini river drained over an area of 12 km
99 मेगावाट की सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना ने मंदाकिनी नदी के अस्तित्व पर संकट ला दिया है। इन दिनों कुंड से बेडूबगड़ तक नदी सूखी पड़ी है, जिस कारण जलीय परिस्थिकीय तंत्र पूरी तरह गड़बड़ा गया है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने परियोजना की कार्यदायी संस्था से नदी का नियमित बहाव बनाए रखने की मांग की है।
विज्ञापन

बीते वर्ष जुलाई से सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है। यहां 33-33 मेगावाट की तीन टरबाइन लगी हैं, जिसके लिए 12 किमी लंबी टनल से पानी पहुंच रहा है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर कुंड में परियोजना की बैराज बनाई गई है। साथ ही यहां से बेडूबगड़ तक 12 किमी लंबी टनल है, जिस कारण पानी पावर हाउस तक पहुंच रहा है। ऐसे में नदी का बहाव भी प्रभावित हो रहा है। इन दिनों कुंड से बेडूबगड़ तक नदी सूखी पड़ी है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह कंडारी, पूर्व ग्राम प्रधान विश्वनाथ, पंडित सिद्धेश्वर भट्ट आदि का कहना है कि बैराज का पानी बढ़ाने के लिए बार-बार नदी का बहाव रोका जा रहा है, जिससे दिक्कतें हो रही हैं। पानी रोकने से 12 किमी क्षेत्र में नदी सूखने से छोटी-बड़ी मछलियों के साथ ही अन्य जलीय जीव मर रहे हैं। उन्होंने परियोजना की निर्माणदायी कंपनी एलएडंटी से मंदाकिनी नदी का बहाव नियमित रखने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed