फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Make the economy stronger by using natural resources

प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से आर्थिकी करें मजबूत

Sat, 11 Jan 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Make the economy stronger by using natural resources
गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान की ओर से सरल ग्रामीण तकनीक के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन, विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांवों में सीमित उपलब्ध संसाधनों के जरिए आजीविका के नए विकल्पों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि किसी भी देश के सामाजिक व सांस्कृतिक विकास में गांवों की अहम भूमिका होती है। इसलिए ग्रामीणों को नकदी फसलों, जड़ी-बूटी उत्पादन, मौन पालन, मत्स्य पालन, फल व फूलोत्पादन के लिए प्रेरित करना होगा। साथ ही ग्रामीणों की ओर से उत्पादित उत्पादों को बाजार भी मुहैया करना होगा। संस्थान के प्रभारी डा. आरके मैखुरी ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के लिए प्रेरित करना है। संस्थान के विशेषज्ञों ने महिलाओं को बहुपयोगी पेड़-पौधों की प्रजातियों के बारे में जानकारी दी और पौधारोपण कर बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने, जैविक व प्राकृतिक संसाधनों के प्रसंस्करण से खाद तैयार करने, मौसमी व बेमौसमी खेती आदि के बारे में बताया। इस अवसर पर हयात सिंह राणा, सुधांशु चमोली, ताबजर बिष्ट, रजनीश समेत ग्रामीण महिलाएं व काश्तकार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed