फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Madmaheshwar Cricket Club wins cricket competition

मद्महेश्वर क्रिकेट क्लब ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Thu, 10 Dec 2020 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Madmaheshwar Cricket Club wins cricket competition
नगर पंचायत मंगोली खेल मैदान में रघुवीर सिंह धर्मवाण मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गैरसैंण व फापंज के बीच खेला गय। वहीं आकाशकामिनी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मद्महेश्वर क्रिकेट क्लब ऊखीमठ ने जीता
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने किया। वहीं तुंगनाथ घाटी के आकाशकामिनी स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच एमसीसी ऊखीमठ व प्रयाग क्रिकेट क्लब उषाड़ा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मद्महेश्वर क्रिकेट क्लब ऊखीमठ ने निर्धारित 15 ओवरों में 101 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रयाग क्रिकेट क्लब उषाड़ा ने 13.3 ओवरों में 81 रन पर ही पूरी टीम आउट हो गई। टूर्नामेंट में मैन ऑफ दी सीरिज का पुरस्कार बृजमोहन बजवाल, मैन ऑफ द मैच मोहित राणा, बेस्ट बॉलर चंद्रमोहन बजवाल, बेस्ट बैट्समैन मुकेश, बेस्ट फिल्डर सोहन बजवाल, व बेस्ट कीपर का पुरस्कार नितिन को दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीना पुंडीर, दर्शनी पंवार, कुब्जा धर्मवाण, सभासद प्रदीप धर्मवाण, एवं अरविंद धर्मवाण, प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुभाष रावत, प्रधान संदीप पुष्पवाण, योगेंद्र सिंह नेगी, कुंवर सिंह बजवाल, महावीर सिंह बजवाल, प्रदीप बजवाल समेत अन्य क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed