फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Luthiag-Chirbatiya's Shikha selected in the national kabaddi team

लुठियाग-चिरबटिया की शिखा का राष्ट्रीय कबड्डी टीम में चयन

Wed, 09 Mar 2022 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
Luthiag-Chirbatiya's Shikha selected in the national kabaddi team
रुद्रप्रयाग जनपद के लुठियाग गांव की शिखा का राष्ट्रीय सीनियर महिला कबड्डी टीम में हुआ चयन। - फोटो : RUDRAPRYAG
जखोली ब्लाक के ग्राम पंचायत लुठियाग-चिरबटिया निवासी व हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विवि श्रीनगर गढ़वाल की शिखा मेहरा का चयन राष्ट्रीय महिला कबड्डी टीम के लिए हुआ है। छात्रा की इस उपलब्धि पर कबड्डी एसोसिएशन सहित अन्य खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

लुठियाग गांव के शैलेंद्र सिंह मेहरा व मुन्नी देवी की पुत्री शिखा मेहरा चार दिन के प्रशिक्षण के बाद बुधवार को हरियाणा के लिए रवाना हो गई है। जहां, आज 10 मार्च से राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता होगी। जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रौथाण ने बताया कि जनवरी में राष्ट्रीय टीम के लिए ट्रायल हुआ था, जिसमें रुद्रप्रयाग जिले से शिखा का चयन हुआ। जनवरी में उसने रुद्रपुर में पहले चरण के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते हुए कबड्डी की बारीकियों को सीखा। बीते 5 से 8 मार्च तक हरिद्वार में दूसरे चरण के शिविर में शामिल हुई। अब बुधवार को वह हरियाणा के लिए रवाना हो गई है। बीते वर्ष शिखा मेहरा का चयन राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी टीम के लिए हुआ था। उधर, लुठियाग-चिरबटिया के ग्राम प्रधान दीपक कैंतुरा ने इस पर खुशी जताई। बताया कि शिखा बचपन से ही कबड्डी को अपना कॅरिअर चुन लिया था। घर के चौक और खेत में स्वयं ही कबड्डी के गुर सीखते हुए शिखा ने शिशु मंदिर, इंटर कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर कई मेडल व ट्रॉफी अपने नाम की है। अब वह राष्ट्रीय सीनियर महिला कबड्डी टीम का हिस्सा बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed