फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   loniv could not make two km route in 17 years

17 वर्ष से दो किमी सड़क के इंतजार में रायड़ी गांव के ग्रामीण

Sat, 03 Sep 2022 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
loniv could not make two km route in 17 years
बसुकेदार उप तहसील और जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत रायडी के लिए स्वीकृत दो किमी सड़क का निर्माण 17 वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में ग्रामीणों को दो किमी खड़ी चढ़ाई चढ़कर गांव पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विजयनगर-पठालीधार मार्ग के रायड़ी बैंड से रायड़ी गांव के लिए वर्ष 2005 में दो किमी हल्का वाहन मार्ग स्वीकृत किया गया था। तब लोनिवि ने तीन माह में मार्ग निर्माण कार्य पूरा करने की बात कही थी लेकिन 17 वर्ष बाद भी मार्ग अधूरा है।
विज्ञापन

ग्रामीण नरेंद्र सिंह रौथाण ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण निर्माण कार्य शुरू होने के कुछ दिन बाद ही ठप हो गया। जितना मार्ग बना भी वह देखरेख के बिना क्षतिग्रस्त हो गया। ग्राम प्रधान सुषमा रौथाण, पूर्व ग्राम प्रधान वीर सिंह भंडारी, विजयपाल सिंह नेगी, सुनैना देवी, देवेश्वरी देवी, कुंवर सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह, कुंदन सिंह ने संपर्क मार्ग का निर्माण पूरा करने के साथ ही उसे बसुकेदार-दानकोट मार्ग से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अजय थपलियाल ने बताया कि वर्ष 2005 में स्वीकृत दो किमी सड़क निर्माण के लिए जो धनराशि जारी हुई थी, उससे वर्तमान दरों पर सिर्फ 500 मीटर ही निर्माण हो पाया है। शेष 1.5 किमी सड़क का निर्माण पूरा करने के लिए रिवाइज इस्टीमेट भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed