{"_id":"6891e4df900395ab960f20db","slug":"local-artists-will-get-a-platform-in-devriyatal-festival-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-114396-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: देवरियाताल महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: देवरियाताल महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच
Tue, 05 Aug 2025 04:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 05 Aug 2025 04:32 PM IST
विज्ञापन
ऊखीमठ। पर्यटन ग्राम सारी के देवरियाताल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होने वाला एक दिवसीय देवरियाताल महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। साथ ही सारी, ऊखीमठ और मनसूना गांव से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी भी देवरियाताल पहुंचेगी।
देवरियाताल विकास महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होने वाले महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेले में स्थानीय कलाकारों, महिला और युवक मंगल दलों को मंच प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेला के संचालन के लिए योगेंद्र सिंह नेगी को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। वहीं दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित हुए नवनियुक्त जनप्रतिनिधियों के सहयोग से महोत्सव को भव्य रूप दिया जाएगा। देवरियाताल समिति के साथ ही मेले का आयोजन करने वाले सभी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, युवक व महिला मंगल दल अध्यक्ष और ग्राम पंचायत सरपंच समिति के पदेन सदस्य होंगे। संवाद