फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   LND company accused of lockdown violation

एलएंडटी कंपनी पर लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप

Wed, 17 Jun 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
LND company accused of lockdown violation
नपं सभासद व सौड़ी-अमोठा निगरानी समिति की अध्यक्ष सुचिता दुमागा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर एलएंडटी के अधिकारियों/कर्मचारियों पर लॉकडाउन का पालन न करने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सभासद दुमागा का कहना है कि 16 जून को एलएंडटी कंपनी में कार्यरत आलोक तिवारी एवं आमीर नाजिद नोएडा से बेगूबगड़ कंपनी कार्यालय पहुंचे, लेकिन कंपनी द्वारा इन लोगों के यहां पहुंचने की सूचना प्रशासन व निगरानी समिति को नहीं दी गई। यही नहीं, बिना क्वारंटीन हुए दोनों लोग बुधवार से अपने कंपनी कार्य के साथ ही अन्य लोगों के संपर्क में भी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एलएंडटी कंपनी प्रबंधन को भी सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। निगरानी समिति ने डीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की है। इधर, डीएम ने बताया मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कहा कि लॉकडाउन, सोशल डिस्टेसिंग और भारत व राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed