फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   llocation of land to be investigated

जमीन आवंटन मामले की हो जांच

Fri, 12 Feb 2016 08:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग Updated Fri, 12 Feb 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वर्ष 2010 में गुजरात में तत्कालीन राजस्व मंत्री आनंदी बेन ने अपनी पुत्री को करोड़ों की सरकारी जमीन कौड़ियों की दाम बेची थी। इससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान उठाना पड़ा था। उन्होंने गुजरात की तत्कालीन राजस्व मंत्री व वर्तमान मुख्यमंत्री आनंदीबेन से इस्तीफे की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में प्यार सिंह नेगी, केपी ढौंडियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन


पौड़ी। आम आदमी पार्टी ने उत्तरखंड सरकार की ओर से एक निजी कंपनी को नैनीसार की साढ़े तीन सौ नाली जमीन तथा गुजरात सरकार की ओर से एक निजी कंपनी को ढाई सौ एकड़ की जमीन कौड़ियों के दाम पर बेचने का आरोप लगाया है। ज्ञापन देने वालों में रणवीर रावत, अब्बास सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


नई टिहरी। गुजरात के किसानों की जमीन उन्हें वापस देने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। उन्होंने भूमि आवंटन की विशेष जांच टीम (एसआईटी) से जांच कराने की मांग की है। इस मौके पर पार्टी के संयोजक अवतार सिंह राणा, उत्तम सिंह पुरसोडा, रमेश नेगी, गब्बर सिंह बंगारी, धर्म सिंह रणावत व दिनेश बडोला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरकाशी। आम आदमी पार्टी ने गुजरात में हुए वन भूमि घोटाले की जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक विरेंद्र गौड़ के नेतृत्व में जीत सिंह राणा, धन सिंह महंत, बुद्धि सिंह कुमाईं, रमेश जगूड़ी, जगवीर भारती, प्रमोद चमोली, दीपक बिष्ट, राजकुमार चौहान, अमित रमोला आदि ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed