फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Livelihood is getting boost from winter travel

Rudraprayag News: शीतकालीन यात्रा से आजीविका को मिल रहा बल

Wed, 01 Jan 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 01 Jan 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Livelihood is getting boost from winter travel

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विस की विधायक आशा नौटियाल ने शीतकालीन यात्रा को सफल बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

कहा कि शीतकालीन यात्रा से तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे जिससे लोगों की आजीविका को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष 3 नवंबर को केदारनाथ, 4 नवंबर को तुंगनाथ और 20 नवंबर को मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बंद होने के बाद 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में शीतकालीन यात्रा का आगाज किया था।

उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा में श्रद्धालु आराध्य देवी-देवताओं के शीतकालीन गद्दीस्थलों पर पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं।

शीतकाल में पहुंच रहे यात्री शासन, प्रशासन की व्यवस्थाओं से खुश नजर आ रहे हैं। कहा कि शीतकालीन यात्रा के साथ स्थानीय पर्यटक स्थलों को भी पहचान मिल रही है और स्थानीय कारोबारियों को लाभ हो रहा है।
विज्ञापन


विधायक ने जिला प्रशासन और मंदिर समिति की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ओंकारेश्वर मंदिर में यात्रियों के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की हैं। इन प्रयासों के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed