फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Lived live in Corona infected Jayamandi village

कोरोना संक्रमित जयमंडी गांव में आजीविका हुई ठप

Wed, 09 Sep 2020 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Lived live in Corona infected Jayamandi village
जिला मुख्यालय से लगे जयमंडी गांव के कोरोना की चपेट में आने के बाद से वहां जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हो गया है। खेतीबाड़ी, सब्जी व दूध उत्पादन से जुड़े लोगों की आर्थिकी भी चौपट हो गई है। ग्रामीणों के खेतों में कई किलो सब्जियां प्रतिदिन सड़ रही हैं। वहीं, सैकड़ों लीटर दूध खराब हो रहा है।
विज्ञापन

बीते 2 सितंबर को यहां के 24 परिवारों के 40 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 35 संक्रमित लोगों को होम आइसोलेशन और पांच बुजुर्गों को कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। इसके दो दिन बाद गांव के तीन और लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोरोना ने गांव को अपनी चपेट में लेने के साथ ही ग्रामीणों की आजीविका को भी हाशिए पर ला दिया है। एक सप्ताह से गांव में सब्जी व दूध का कारोबार ठप हो रखा है। जबकि संक्रमण से पूर्व जयमंडी से प्रतिदिन लगभग ढाई कुंतल सब्जी और दो सौ लीटर दूध बाजार व नगर क्षेत्र में सप्लाई होता था। सभासद मुकेश सिंह बिष्ट, उमेद सिंह बिष्ट आदि का कहना है कि संक्रमण की चपेट में आने के बाद से गांव की दिनचर्या ही बदल गई है। कहा कि प्रशासनिक स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed